पाठ 1. कम्प्यूटरके मुलभुत तथ्य

If you read in mobile please select Desktop Site for better view from : mobile setting.
जर तुम्ही मोबाईलमध्ये वाचत असाल तर कृपया मोबाईल सेटिंगमधून चांगल्या दृश्यासाठी डेस्कटॉप साइट निवडा.

Please donate using the QR code.

Question & Answer
प्रश्न & उत्तर


प्रश्न १. कम्प्यूटर द्वारा सपन्न किये जाने वाले पाँच मुलभुत कार्य कौन से हैं ?
उत्तर:
कम्प्यूटर द्वारा सपन्न किये जाने वाले पाँच मुलभुत कार्य हैं –
१) इनपुट २) भण्डारण 3) संसाधन ४) आउटपुट ५) नियंत्रण


प्रश्न २ . एएलयू , सीयू और सीपीयू को परिभाषित कीजिए|
उत्तर:
एएलयू - अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
सीयू - कंट्रोल यूनिट
सीपीयू - सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट

प्रश्न ३. सही उत्तर चुनें :
१. अंकगणितीय तथा तार्किक कार्योंको सम्पन्न करने वाली युनिट को कहा जाता हैं :
i) एएलयू ii) संपादन iii) भण्डारण iv) आउटपुट
उत्तर: एएलयू
२. एएलयू और सीयू संयुक्त रूप से जाने जाते हैं :
i)रैम ii)रॉम iii)सीपीयू iv) इनमेंसे कोई नहीं
उत्तर: सीपीयू
३ . उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए डाटा से परिणाम प्राप्त करने की प्रक्रिया को कहते है
i) आउटपुट ii) इनपुट iii) संसाधन iv) भण्डारण
उत्तर: आउटपुट

प्रश्न ४. निम्नलिखित सही है या गलत?
१. माउस एक आउटपुट उपकरण है।
उत्तर : गलत
२. ओसीआर (OCR )का अर्थ ऑप्टिकल कंटेंट रीडर है।
उत्तर : गलत
३. एलसीडी मॉनिटर का उपयोग नोटबुक कंप्यूटर में किया जाता है।
उत्तर : सही
४. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की गति कैरेक्टर, प्रति सेकंड में मापी जाती है।
उत्तर : सही
५. उच्च गुणवत्ता के चित्रों और छवियों का निर्माण करने के लिए प्लॉटर का उपयोग किया जाता है जैसे भवनों के निर्माण की योजना या यांत्रिक वस्तुओं के लिए रूप रेखा तैयार करना।
उत्तर : सही
६. ऑपरेटिंग सिस्टम(O.S.) एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है।
उत्तर : गलत
७. लो लेवल प्रोग्राम की तुलना में हाई लेवल लैंग्वेज की प्रोग्रामिंग करना अधिक आसान होता है।
उत्तर : सही
८. वैज्ञानिक तथा गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए कंप्यूटर लैंग्वेज फोट्रोन का उपयोग किया जाता है।
उत्तर : सही
९. C एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।
उत्तर : गलत
१०. कंपाइलर हाई लेवल लैंग्वेज को मशीन लैंग्वेज में परिवर्तित करता है।
उत्तर : सही

प्रश्न ५. कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर सिस्टम के मूलभूत संगठन का चित्रण करने के लिए ब्लॉक चित्र बनाएँ और विभिन्न यूनिट के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर :
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डेटा स्वीकार करता है, उसे प्रोसेस करता है, जानकारी संग्रहीत करता है और परिणाम उत्पन्न करता है; इसका मूलभूत संगठन इनपुट, स्टोरेज, प्रोसेसिंग और आउटपुट यूनिट से मिलकर बनता है, जहां इनपुट डिवाइस डेटा डालते हैं, स्टोरेज डेटा को सहेजता है, प्रोसेसिंग यूनिट निर्देश को संसाधित करती है, और आउटपुट डिवाइस परिणाम दिखाते हैं.

विभिन्न यूनिट के कार्यों का वर्णन : १. इनपुट :डेटा लेने के लिए काम करात हैं|
२. भण्डारण :डेटा का भण्डारण करनेकेलिए काम करता हैं|
३. संसाधन :उपयोगकरतके आवश्यकता नुसार काम ,गणितीय प्रक्रिया करना|
४. आउटपुट :डेटा पर प्रक्रिया करने के बाद सही स्थिति में डेटा को संग्रहित करना|
५. नियंत्रण :डेटा पर चलरही प्रक्रियापर नियंत्रण करना|

प्रश्न ६ .इनपुट उपकरण क्या होते हैं? संक्षेप मैं महत्वपूर्ण इनपुट उपकरणों का वर्णन करें।
उत्तर :
इनपुट उपकरण वे हार्डवेयर डिवाइस होते हैं जो कंप्यूटर या किसी सूचना प्रणाली को डेटा और नियंत्रण संकेत प्रदान करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता सिस्टम के साथ इंटरैक्ट कर सके।
इनपुट उपकरणों का वर्णन :
१. कीबोर्ड (Keyboard): कंप्यूटर का सबसे आम इनपुट डिवाइस है जो आपको अक्षर, संख्याएँ और प्रतीक टाइप करने देता है।
२. माउस (Mouse): एक पॉइंटिंग डिवाइस है जिसका उपयोग स्क्रीन पर कर्सर को स्थानांतरित करने और प्रोग्राम चलाने या फ़ाइलों को खोलने के लिए आइकन पर क्लिक करने के लिए किया जाता है।
३. माइक्रोफ़ोन (Microphone): ध्वनि (जैसे आपकी आवाज) को डिजिटल रूप में कंप्यूटर में इनपुट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
४. स्कैनर (Scanner): भौतिक दस्तावेज़ों, तस्वीरों या अन्य मुद्रित सामग्री को स्कैन करके डिजिटल प्रारूप में बदलता है, जिसे कंप्यूटर पढ़ सकता है।
५. टचपैड (Touchpad): लैपटॉप में माउस के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है, यह एक स्पर्श-संवेदनशील सतह होती है जिस पर उंगली फिराने से कर्सर हिलता है।

प्रश्न ७ .मूलभूत प्रकार के दो मॉनिटर सीआरटी (CRT )और एलसीडी (LCD )पर चर्चा करें।
उत्तर :
कैथोड रे ट्यूब (CRT) : सीआर टी या कैथोड रे ट्यूब मॉनिटर एक विशिष्ट मॉनिटर है जो आप एक डेस्कटॉप कंप्यूटर पर देखते हैं । यह एक टेलीविजन के स्क्रीन की तरह दिखता है और उसी की तरह कार्य करता,इस प्रकार के मॉनीटर बड़ी वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग करते हैं जिन्हें कैथोड रे ट्यूब (CRT) कहा जाता है।
लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (LCD ) : इस प्रकार के मॉनीटर को फ्लैट पैनल मॉनिटर भी कहा जाता है।इनमें से अधिकांश छवियों की प्रस्तुति के लिए लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (LCD ) का उपयोग करते हैं। इन दिनों एलसीडी मॉनीटर बहुत लोकप्रिय है।

प्रश्न ८ .सॉफ्टवेयर क्या है? चित्र की सहायता से इसके विभिन्न वर्गों का वर्णन करें।
उत्तर :
सॉफ्टवेयर : सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का सैट होता है| जो हार्डवेयर को विशिष्ट कार्यों का क्रम में करने का आदेश देता है। सॉफ्टवेयर का मुख्यत: निम्नलिखित श्रेणियों और उप श्रेणियों में वर्गीकरण किया जाता है जैसे कि :
सिस्टम सॉफ्टवेयर : जब आप कंप्यूटर स्विच ऑन करते हैं, तो रॉम(ROM) में भंडारित प्रोग्राम का निष्पादन होता है, जो कंप्यूटर की विभिन्न इकाइयों को सक्रिय कर देते हैं और आपके द्वारा काम करने के लिए इन्हें तैयार करते हैं। प्रोग्राम के इस सैट को सिस्टम सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर : एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग का एक सेट होता है, जिसे विशेष कार्यों को संपन्न करने के लिए लिखा जाता है। उदाहरण के लिये ऐप्लिकेशन पैकेज को पुस्तकालय को प्रबंधित करता है, जिसे लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन सिस्टम कहते हैं।

प्रश्न ९. सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच अंतर बताएं|
उत्तर :
सिस्टम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
सिस्टम सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के वे सेट है जो कंप्यूटर को चलाने के लिए कार्यान्वित करते हैं। ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेर प्रोग्रामों का एक सैट होता है।
कंप्यूटर के संसाधनों का प्रबंध करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे विशेष कार्यों को संपन्न करने के लिए लिखा जाता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम इसी श्रेणी में आता है। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे कि वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर, स्प्रेडशीट होते हैं।

प्रश्न १०. निम्न पर शार्ट नोट लिखें:
१. लेज़र प्रिंटर
उत्तर :
लेज़र प्रिंटर उच्च गुणवत्ता के प्रिंट का उत्पादन करता है, जिसका प्रयोग अधिकतर प्रकाशन क्षेत्र में किया जाता है | यह अत्यधिक तीव्र होता है , और इसमें आवाज नहीं होती है। इसके अतिरिक्त लेज़र प्रिंटर का संचालन करना बहुत आसान है। इसमें स्वचलित रूप से पेपर की लोडिंग होती है। सबसे तेज गति वाला लेज़र प्रिंटर प्रति मिनट२०० मोनोक्रोम पेज और १०० रंगीन पेज प्रिंट कर सकता है।
२. हाई लेवल लैंग्वेज
उत्तर :
लैंग्वेज के मुश्किलों को दूर करने के लिए हाई लेवल लैंग्वेज का विकास किया गया है | जो किसी भी समस्या को हल करने के लिए सामान्य और आसानी से समझे जाने योग्य अंग्रेजी के कथनों का उपयोग करती है। हाई लेवल लैंग्वेज कंप्यूटर पर निर्भर नहीं होती है ,और इसमें प्रोग्रामिंग करना बेहद सरल होता है।
३. कंपाइलर
उत्तर : सॉफ्टवेयर जो हाई लेवल लैंग्वेज में लिखे प्रोग्राम को पड़ता है और इसे मशीन लैंग्वेज में एक समतुल्य प्रोग्राम से परिवर्तित करता है जिसे कंपाइलर कहते हैं।
४. प्लॉटर
उत्तर :
प्लॉटर एक विशेष तरह का आउटपुट उपकरण है,जो प्रिंटर की तरह विभिन्न तरीके से कागज पर चित्रों का निर्माण करता है। विशाल आरेख या छवियों का निर्माण करने के लिए प्लॉटर्स डिजाइन किए गए हैं। जैसे भवनों के निर्माण योजनाएं या यांत्रिक वास्तु ओं के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करना। प्लॉटर उसी पोर्ट में जोड़ा जाता है जिसे प्रिंटर के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न ११ .कंप्यूटर लैंग्वेज और इसके वर्गीकरण पर नोट लिखें।
उत्तर :
संचार करने के लिए भाषा की जरूरत होती है, उसी प्रकार से प्रत्येक कंप्यूटर भाषा भी नियमों द्वारा बंधी हुई है।जिन्हें उस भाषा का।सेंटेक्स कहा जाता है। कंप्यूटर से संचार करने के दौरान उपयोगकर्ता के लिए वे सेंटेक्स अवश्यक होते हैं।
कंप्यूटर भाषा का वर्गीकरण

Comments

Popular posts from this blog

Special Education